आज़मगढ़: ऊंचेगांव में थ्रेसर से गेहूं की साफ कराई की मजदूरी के पैसे बंटवारे को लेकर मारपीट, एक घायल
रानी की सराय थाना के ऊंचे गांव में मजदूरी के पैसे के बंटवारे को लेकर सोमवार को सुबह दस बजे मजदूरों में मारपीट हो गई। आरोप है कि दो लोगों ने मारपीट कर एक मजदूर को घायल कर दिया। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम 20 वर्षीय रवि यादव पुत्र सुनील यादव है जोकि ऊंचे गांव थाना रानी की सराय का रहने वाला है। दो दिन पूर्व मजदूरों ने साथ काम किया था।