आज़मगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की हेल्पलाइन से प्रतिदिन तीन सौ लोगों से किया जा रहा संपर्क, एसपी ने दी जानकारी
लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने को पुलिस प्रशासन लगातार सक्रियता बरत रहा है। SP अनुराग आर्य ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करने को FST व पुलिस की टीमों का गठन किया गया है जो लगातार भ्रमण में है। सादे कपड़ों में भी ड्यूटी लगाई गई हैं। चुनाव विशेष हेल्पलाइन पुलिसलाइन में बनाई गई है इसमें करीब 300 लोगों से संपर्क किया जा रहा।