आज़मगढ़: फूलपुर रेलवे स्टेशन के पास मिली लाश, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बिहार राज्य के जिला सिवान थाना गोरिया गोठी ग्राम शादीपुर के निवासी 40 वर्षीय संजीत कुमार मिश्रा छपरा से सूरत जा रहे थे। पैंट्री का काम करते थे। आजमगढ़ के फूलपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात कारणों से रेलवे की पटरी से करीब 5 मीटर दूर शव मिला। सोमवार को सुबह करीब तीन बजे रेलवे के पेट्रोल मैन सुनील यादव ने शव देखा तब पुलिस को सूचना दी। मृतक को 2 लड़का, 1लड़की है।