खींवसर: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दुर्ग सिंह चौहान का खींवसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
नागौर के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दुर्ग सिंह चौहान के खींवसर पहुंचने पर आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने दुर्गसिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।