मोतिहारी: जिले की पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र से तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिले की पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र से तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ मधुबन थाना क्षेत्र के कौडिया चक्की गाँव से अभियुक्त अरूण कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव व अकिन्द्र राय को गिरफ्तार किया। जानकारी मोतिहारी पुलिस ने बुधवार को 6:26 बजे दिया।