लातेहार: तेली मोहल्ला में श्री देवी मंडप नौ देवी पिंडी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव मनाया गया, भंडारा आयोजित किया गया
शहर के थाना चौक स्थित तेली मोहल्ला मे शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे श्री देवी मंडप नौ देवी पिंडी मंदिर एवं शिव परिवार मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने श्रदालुओं को प्रसाद वितरण कर भंडारा का उद्घाटन किया।