Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur

यह कौन सा धनुष है क्या बता सकते हैं

MORE NEWS

मेरे इस त्याग बलिदान के बाद मेरा शरीर को एक एक अंग दान कर दिया जाए भारतीय सेना को और मेरे फोन को मेरे परिवार को दे दिया जाए भरत भूषण तिवारी का आखिरी 2 इच्छा क्या पूरा हुआ! #bdbiharjharkhand #viralvideo #bihar #short

मेरे इस त्याग बलिदान के बाद मेरा शरीर को एक एक अंग दान कर दिया जाए भारतीय सेना को और मेरे फोन को मेरे परिवार को दे दिया जाए भरत भूषण तिवारी का आखिरी 2 इच्छा क्या पूरा हुआ! #bdbiharjharkhand #viralvideo #bihar #short

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 19, 2026

गया जी जिला के टिकारी प्रखंड में 3 मांझी परिवार का राशनकार्ड हुआ डिलीट जैसे ही जाने कॉंग्रेस नेता सत्येंद्र नारायण दौड़े दौड़े पहुंच गए अपने उस पीड़ित परिवार से मिलने और आश्वासन दिया की जितना जल्द से जल्द कार्ड में नाम जुड़वांने का वादा किए! #bdbiharjharkhand #viralvideo #instagram #bihar

गया जी जिला के टिकारी प्रखंड में 3 मांझी परिवार का राशनकार्ड हुआ डिलीट जैसे ही जाने कॉंग्रेस नेता सत्येंद्र नारायण दौड़े दौड़े पहुंच गए अपने उस पीड़ित परिवार से मिलने और आश्वासन दिया की जितना जल्द से जल्द कार्ड में नाम जुड़वांने का वादा किए! #bdbiharjharkhand #viralvideo #instagram #bihar

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 19, 2026

गया, 19 जून 2026, दिनांक 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले नीट (यूजी), 2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री शैलेश दास की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक हुई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। 

इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में बारीकी से अवगत कराया गया तथा उन्हें अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कई बार उच्च-स्तरीय समीक्षा हो चुकी है। उच्चतम स्तर से तैयारियों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह परीक्षा काफी गरिमापूर्ण परीक्षा है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *गया जिला में इसके लिए 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।* जिनमे जगजीवन कॉलेज, गया इंजीनियरिंग कॉलेज खिजर सराय, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बोधगया, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज ब्लॉक ए कटारी हिल, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज ब्लॉक बी कटारी हिल, गया कॉलेज एमबीए ब्लॉक, गया कॉलेज आईटी कमर्स ब्लॉक, गया कॉलेज सीवी रमन ब्लॉक, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन गया बैरागी, मानवीकी ब्लॉक गया कॉलेज, महावीर इंटर कॉलेज स्वराजपुरी रोड, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 कैंट एरिया पहाड़पुर शामिल है।
     परीक्षा के दिन सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आस पास के सभी फ़ोटो कॉपी की दुकान भी बंद रखे जाएंगे। सोशल मीडिया पर 24x7 नजर रखी जाएगी। अफवाहों का त्वरित खंडन करते हुए इसे फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।  
 वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु सतत भ्रमणशील रहें। किसी भी प्रकार की समस्या प्रकाश में आने पर स्पॉट की ओर तुरत प्रस्थान करेंगे तथा व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करेंगे। 
    वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि परीक्षा की गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन करें। अभ्यर्थियों की हर सुविधा यथाः शुद्ध पेयजल, वेटिंग एरिया, स्टेशन पर सुदृढ़ व्यवस्था, भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों के लिए परीक्षा केन्द्रों से 100 मीटर की सीमा के बाहर छायादार स्थल की व्यवस्था, मेडिकल सुविधा इत्यादि का ख्याल रखें। राज्य सरकार के आदेशानुसार नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बीएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी को संबंधित स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर इसका पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिये रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के पास से संबंधित एग्जाम सेन्टर तक के लिये बीएसआरटीसी की बसों से जा सकेंगे। उप विकास आयुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित बसों से परीक्षा प्रारंभ होने के पहले हर हाल में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचवाना सुनिश्चित करें।
   उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस की व्यवस्था एवं ors सहित अन्य मेडिकल दवाएं उपलब्ध रखें।

उप विकास आयुक्त ने अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था एवं नगर पुलिस अधीक्षक को परीक्षा के सफल संचालन हेतु मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि परीक्षा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा। किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या  0631 2222253 पर दी जा सकती है। जिला स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्णतः कदाचारमुक्त, अभ्यर्थियों के लिए सुविधायुक्त, पारदर्शी एवं सुदृढ़ सुरक्षात्मक माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सरकार के दिशा-निदेशों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत दोषियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।
   इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला पर्यटन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक गण/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गण, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी थानाध्यक्ष, संबंधित वरीय उप समाहर्ता गण उपस्थित थे।

गया, 19 जून 2026, दिनांक 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले नीट (यूजी), 2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री शैलेश दास की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक हुई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में बारीकी से अवगत कराया गया तथा उन्हें अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कई बार उच्च-स्तरीय समीक्षा हो चुकी है। उच्चतम स्तर से तैयारियों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह परीक्षा काफी गरिमापूर्ण परीक्षा है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *गया जिला में इसके लिए 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।* जिनमे जगजीवन कॉलेज, गया इंजीनियरिंग कॉलेज खिजर सराय, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बोधगया, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज ब्लॉक ए कटारी हिल, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज ब्लॉक बी कटारी हिल, गया कॉलेज एमबीए ब्लॉक, गया कॉलेज आईटी कमर्स ब्लॉक, गया कॉलेज सीवी रमन ब्लॉक, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन गया बैरागी, मानवीकी ब्लॉक गया कॉलेज, महावीर इंटर कॉलेज स्वराजपुरी रोड, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 कैंट एरिया पहाड़पुर शामिल है। परीक्षा के दिन सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आस पास के सभी फ़ोटो कॉपी की दुकान भी बंद रखे जाएंगे। सोशल मीडिया पर 24x7 नजर रखी जाएगी। अफवाहों का त्वरित खंडन करते हुए इसे फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु सतत भ्रमणशील रहें। किसी भी प्रकार की समस्या प्रकाश में आने पर स्पॉट की ओर तुरत प्रस्थान करेंगे तथा व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करेंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि परीक्षा की गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन करें। अभ्यर्थियों की हर सुविधा यथाः शुद्ध पेयजल, वेटिंग एरिया, स्टेशन पर सुदृढ़ व्यवस्था, भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों के लिए परीक्षा केन्द्रों से 100 मीटर की सीमा के बाहर छायादार स्थल की व्यवस्था, मेडिकल सुविधा इत्यादि का ख्याल रखें। राज्य सरकार के आदेशानुसार नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बीएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी को संबंधित स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर इसका पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिये रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के पास से संबंधित एग्जाम सेन्टर तक के लिये बीएसआरटीसी की बसों से जा सकेंगे। उप विकास आयुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित बसों से परीक्षा प्रारंभ होने के पहले हर हाल में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस की व्यवस्था एवं ors सहित अन्य मेडिकल दवाएं उपलब्ध रखें। उप विकास आयुक्त ने अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था एवं नगर पुलिस अधीक्षक को परीक्षा के सफल संचालन हेतु मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा। किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0631 2222253 पर दी जा सकती है। जिला स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्णतः कदाचारमुक्त, अभ्यर्थियों के लिए सुविधायुक्त, पारदर्शी एवं सुदृढ़ सुरक्षात्मक माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सरकार के दिशा-निदेशों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत दोषियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला पर्यटन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक गण/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गण, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी थानाध्यक्ष, संबंधित वरीय उप समाहर्ता गण उपस्थित थे।

Gaya, Bihar | Jun 19, 2026