बरदाडीह शुक्ला में पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार से की मारपीट, घायल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
कोलगवां के बरदाडीह शुक्ला में कैलाश यादव ऑनलाइन काम करके राजू सेन ने काम पैसा मांगा । पैसे देने लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई । दबंग राजू सेन अपने 5-6 साथियों को बुलाकर लाया और दुकानदार कैलाश को पीट दिया । रविवार की दोपहर 3 बजे घायल कैलाश ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस ने कैलाश का मेडिकल कराया और आरोपियों को तलाश रही है ।