बड़ौत: खेकड़ा में वेब सीरीज 'रेंट वाला घर' की शूटिंग का उद्घाटन DM अस्मिता लाल ने किया, 13 दिन की शूटिंग से कस्बे में उत्साह
Baraut, Bagpat | Apr 5, 2026 खेकड़ा कस्बे में नई वेब सीरीज 'रेंट वाला घर' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस वेब सीरीज का निर्देशन खेकड़ा के मूल निवासी फिल्म निर्देशक गौतम नैन कर रहे हैं। इसमें वरिष्ठ अभिनेता मुस्ताक खान और गौरव नैन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पूरी वेब सीरीज खेकड़ा कस्बे में ही फिल्माई जा रही है। वेब सीरीज की शूटिंग का उद्घाटन बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया। यह