चंदेरी: ग्राम विक्रमपुर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरने से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी मोहर सिंह कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम विक्रमपुर ने बताया कि 19 जुलाई की शाम करीबन 5 बजे मेरे भाई माधो सिंह उम्र 30 वर्ष की मौत छत से गिरने के कारण हो गई। चंदेरी पुलिस ने 19 जुलाई की देर रात करीबन 11:15 बजे मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।