हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के फरार इनामी सदस्य को दबोचा
करीब साढ़े तीन माह से गैंगस्टर एक्ट के फरार इनामी सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। गत 14 जनवरी को तत्कालीन थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने मौदहा निवासी मुफीद अहमद, कलौलीतीर निवासी आलोक यादव, कुछेछा निवासी दीपक निषाद व कुरारा कस्बा निवासी संजय वर्मा उर्फ संजय अहिरवार के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछेछा निव