हनुमानगढ़: टाउन के भटनेर दुर्ग की बदहाली देखकर केंद्रीय मंत्री शेखावत हुए नाराज, एएसआई अधिकारी को लगाई फटकार
ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग की बदहाल स्थिति देखकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नाराजगी जाहिर की। दुर्ग में लंबे समय से मरम्मत कार्य चलने के बावजूद जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्से देखकर उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी को फटकार लगाई और कार्रवाई करने की बात कही।