मढ़ौरा: मढ़ौरा गढ़देवी चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में बरामद,ईलाज के दौरान हुई मौत
थानाक्षेत्र के मढ़ौरा गढ़देवी चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने घायल व बिमार अवस्था में बरामद किया है जिसके बाद पुलिस उक्त व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल लाई जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मंगलवार की रात्री ग्यारह बजे पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति अज्ञात है जिसके संबंध में पहचान कर परिजनो को सुचित किया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।