सिकंदरा: ट्रांसफार्मर फटने से दो भैंसें झुलसीं, बिजली गुल होने पर भड़के ग्रामीण; सिकंदरा समाधान दिवस में शिकायत की
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बलियापुर गांव में बीती रात करीब 3 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पास में बंधी दो भैंसें झुलस गईं और पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद गांव में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण