घाटमपुर में गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप!
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा गांव में 24 वर्षीय रेनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेनू करीब 3 महीने की गर्भवती थी।
परिजनों के मुताबिक, रेनू अपने प्रेमी के साथ घर से निकली थी। इसके बाद गांव के बाहर उसका शव मिला। परिजनों ने गले पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।
सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फिलहाल मौत की असली वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही होगा।
Ground Zero News | कानपुर
.
.
#Kanpur #Ghatampur #KanpurNews #CrimeNews #UPNews BreakingNews