नौगढ़: मझगांई रेंज आरक्षित वन क्षेत्र में बुलडोजर चला, तीन पक्के मकान ध्वस्त, विरोध में हुआ पथराव
चकरघट्टा के मझगांई रेंज में शनिवार को दोपहर 02 बजे को वन विभाग ने आरक्षित वन भूमि पर बने तीन पक्के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध और पथराव की भी सूचना मिली। वन क्षेत्राधिकारी ने मामले में स्पष्ट ने चेतावनी दी है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी रहेगा।