मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में अभियान के तहत लोगों को दी जा रही है एल्बेंडाजोल एवं डीसी की दवा
जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आशा कर्मियों के द्वारा क्षेत्र में दवा खिलाई जा रही है। डीभीडीसीओ डाँ शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि लगभग 72 लाख की आबादी का पूर्वी चंपारण जिला है। 16000 लोगों का नाइट ब्लड सर्वे के दौरान जांच की गई। जिसमें 300 से अधिक फाइलेरिया के नए केस सामने आए। उन्होने कहा कि हाथी पाव से बचाव के लिए सर्वजन दवा का सेवन जरूरी है।