हरदोई: शहर के श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में जल संरक्षण शपथ का आयोजन, जल संसाधनों को बचाने का लिया गया संकल्प
Hardoi, Hardoi | May 6, 2026 श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में जल संरक्षण शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्या भूमिका सिंह, शिक्षकों तथा छात्रों ने जल संसाधनों को बचाने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने बताया कि जल संरक्षण हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें जल संसाधनों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।