देवबंद: नानौता में होटल पर हंगामा, नशे में धुत युवकों ने मैनेजर को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार, पुलिस जांच जारी
सहारनपुर के नानौता में दिल्ली मार्ग स्थित एक होटल पर सोमवार व मंगलवार की मध्यरात्रि कुछ युवकों ने नशे की हालत में पहुंचकर होटल मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।