महोबा: रजिस्ट्रार ऑफिस से दो भाइयों को ले जाकर बंधक बनाने और रंगदारी वसूलने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Sep 21, 2026 जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से जबरन कार में ले जाकर बंधक बनाने का आरोप लगा है। खन्ना निवासी शिवशंकर और रविशंकर का आरोप है कि सिरसी के तीन नामजद व पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें हमीरपुर चुंगी के पास दुकान में करीब दो घंटे बंधक रखा और सात लाख रुपये मांगे। 3.90 लाख रुपये देने पर उन्हें छोड़ा गया।