थाना धुमाकोट पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में धुमाकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि सोनू उर्फ तोफीक जो रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर ट्रक चालक है। जिसके द्वारा अपने फेसबुक स्टेटस पर एक आपत्तिजनक और संवेदनशील फोटो पोस्ट की थी, जिससे स्थानीय जनता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
जनता की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए धुमाकोट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान धुमाकोट थाने पर स्थानीय लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला ।