महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान, बस स्टैंड, रेलवे रोड, सिनेमा रोड सहित कई मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण
महेंद्रगढ़ शहर में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कनिका गोयल आईएएस के आदेशों पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आज शुक्रवार 5:00 बजे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने अभियान में भेदभाव बरतने के आरोप लगाए, वहीं कई समाजसेवियों व नागरिकों ने प्रशासन की कार्रवाई को सराहनीय बताया।