रामपुर मनिहारान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला उपाध्यक्ष और मदरसा जामिया दावतुल हक मुइनिया के प्रबंधक मौलाना शमशीर कासमी ने शनिवार शाम 5 बजे मीडिया को प्रेस नोट के माध्यम से ईद उल अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर कुर्बानी करने की अपील की।