ग्वालियर गिर्द: हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम, पुलिस कर रही है चार लोगों की तलाश
शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक कालू सेनकी हत्या के बाद रविवार दोपहर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसकी लाश के साथ थाटीपुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले कालू का महाकाल नाम के युवक के साथ विवाद हुआ था इसके बाद उसे राजीनामा के लिए बुलाया गया और उसकी लाठी डंडे सरिये से बेरहमी से मारपीट की गई।