आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र में तेज साउंड में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर कार्रवाई, वाहन किया गया जब्त
आनंदपुरी थाना पुलिस ने बरजडीया निवासी होमा पिता हवजी बारजोड़ के खिलाफ तेज आवाज में कर्कश ध्वनि के साथ डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/6 राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।