भोगांव: भोगांव थाने के ASP सिटी अरुण कुमार सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना भोगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, हवालात, मालखाना, भोजनालय, अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस अवसर पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।