मंझनपुर: कौशाम्बी में दलित मजदूर ने दरोगा और सिपाही पर लगाया मारपीट, जातिसूचक गाली और ₹10,000 छीनने का आरोप
खाचकीमई गांव निवासी अवधेश कुमार ने कोर्रई चौकी पर तैनात दरोगा और तीन सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। अनुसूचित पासी समाज से ताल्लुक रखने वाले पीड़ित का आरोप है कि पेड़ कटवाने के नाम पर पहले उससे दो हजार रुपये की रिश्वत ली गई, लेकिन इसके बावजूद रात में उसे पकड़कर जातिसूचक गालियां दी गईं, बेरहमी से मारपीट की गई और रुपये लिए गए।