अंबिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने सरगुजा में किसान सम्मेलन में शामिल कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया कर्मियों को दी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देते हुए किसानों का सम्मान किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।