भोरे: भोरे में AISA-RYA ने नीट पेपर लीक, पुलिसिया दमन और शिक्षा मंत्री के खिलाफ बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन किया
भोरे में नीट पेपर लीक के खिलाफ बिहार बंद के आह्वान पर aisa- RYA के तरफ से प्रदर्शन किया गया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। वहीं राजभवन जा रहे छात्रों पर बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ जमकर हल्ला बोल गया। युवाओं पर हमला नहीं सहेंगे, तानाशाही नहीं चलेगी, NTA भांग करो समेत तमाम तरह के नारे लगाए गए।