Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

माखननगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता कराई गई#rani durgavati #500jayanti #rangoli #makhanagar

MORE NEWS

#tawaresort #sohagpur #tawadem

#tawaresort #sohagpur #tawadem

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jul 15, 2026

💠 इटारसी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज,

💠 26 हजार से अधिक की अवैध शराब-लाहन जब्त

➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण और संग्रहण के खिलाफ जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में मण्डल प्रभारी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में मंगलवार 14 जुलाई 2026 को आबकारी विभाग के वृत्त इटारसी शहर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में कार्यवाही की गई।  

➡️ इस दौरान टीम ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए। कार्यवाही में देशी मदिरा 15 पाव, विदेशी मदिरा के 18 पाव, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 200 kg महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त की गई शराब और लाहन की अनुमानित कीमत 26 हजार 260 रुपये आंकी गई है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

💠 इटारसी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज, 💠 26 हजार से अधिक की अवैध शराब-लाहन जब्त ➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण और संग्रहण के खिलाफ जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में मण्डल प्रभारी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में मंगलवार 14 जुलाई 2026 को आबकारी विभाग के वृत्त इटारसी शहर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में कार्यवाही की गई। ➡️ इस दौरान टीम ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए। कार्यवाही में देशी मदिरा 15 पाव, विदेशी मदिरा के 18 पाव, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 200 kg महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त की गई शराब और लाहन की अनुमानित कीमत 26 हजार 260 रुपये आंकी गई है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

💠 जिला पेंशन कार्यालय नर्मदापुरम में किया गया "एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम" का आयोजन

➡️ युवाओं को शासन की कार्यप्रणाली से जोड़ने और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, नर्मदापुरम द्वारा गत दिवस जिला पेंशन कार्यालय नर्मदापुरम में "एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला पेंशन अधिकारी स्मिता शर्मा ने मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों को पेंशन विभाग की संपूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्रकरण कैसे तैयार होता है। इस दौरान युवाओं ने शासकीय फाइलों के ऑनलाइन संचालन, नस्तीकरण, अनुमोदन की प्रक्रिया और वित्तीय लेनदेन व बजट प्रबंधन को भी समझा। स्मिता शर्मा ने राज्य शासन के व्यय और आय के डिजिटल रिकॉर्ड रखने की प्रणाली, पेंशन प्रकरण के नियम, आवश्यक दस्तावेज और समय-सीमा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सेवा पुस्तिका का महत्व, उसमें प्रविष्टियां एवं सत्यापन प्रक्रिया भी दिखाई। साथ ही पेंशन फाइल में लगने वाले प्रपत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, अनुमोदन के चरण और मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अंतर्गत पात्रता के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा पेंशन में किए गए नवीन संशोधनों और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। जिला पेंशन अधिकारी ने युवाओं के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए बताया कि डिजिटल माध्यम से अब पेंशन प्रकरणों का निपटारा त्वरित गति से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने कहा कि इस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग से उन्हें सरकारी विभागों के कामकाज को करीब से समझने का अवसर मिला। भविष्य में वे इस ज्ञान का उपयोग आमजन को पेंशन संबंधी जानकारी देने में करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम से युवाओं में प्रशासनिक समझ विकसित होगी और वे "विकसित भारत @2047" के निर्माण में सहभागी बन सकेंगे। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के NYV शशांक दुबे, ध्रुव यादव, अमन धुर्वे, आशीष चौकसे, युवराज सिंह ठाकुर, आयुष मंडलोई, नरेंद्र धुर्वे, रंजना पटवा, यशवंत दुबे सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

💠 जिला पेंशन कार्यालय नर्मदापुरम में किया गया "एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम" का आयोजन ➡️ युवाओं को शासन की कार्यप्रणाली से जोड़ने और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, नर्मदापुरम द्वारा गत दिवस जिला पेंशन कार्यालय नर्मदापुरम में "एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पेंशन अधिकारी स्मिता शर्मा ने मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों को पेंशन विभाग की संपूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्रकरण कैसे तैयार होता है। इस दौरान युवाओं ने शासकीय फाइलों के ऑनलाइन संचालन, नस्तीकरण, अनुमोदन की प्रक्रिया और वित्तीय लेनदेन व बजट प्रबंधन को भी समझा। स्मिता शर्मा ने राज्य शासन के व्यय और आय के डिजिटल रिकॉर्ड रखने की प्रणाली, पेंशन प्रकरण के नियम, आवश्यक दस्तावेज और समय-सीमा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सेवा पुस्तिका का महत्व, उसमें प्रविष्टियां एवं सत्यापन प्रक्रिया भी दिखाई। साथ ही पेंशन फाइल में लगने वाले प्रपत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, अनुमोदन के चरण और मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अंतर्गत पात्रता के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा पेंशन में किए गए नवीन संशोधनों और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। जिला पेंशन अधिकारी ने युवाओं के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए बताया कि डिजिटल माध्यम से अब पेंशन प्रकरणों का निपटारा त्वरित गति से किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने कहा कि इस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग से उन्हें सरकारी विभागों के कामकाज को करीब से समझने का अवसर मिला। भविष्य में वे इस ज्ञान का उपयोग आमजन को पेंशन संबंधी जानकारी देने में करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम से युवाओं में प्रशासनिक समझ विकसित होगी और वे "विकसित भारत @2047" के निर्माण में सहभागी बन सकेंगे। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के NYV शशांक दुबे, ध्रुव यादव, अमन धुर्वे, आशीष चौकसे, युवराज सिंह ठाकुर, आयुष मंडलोई, नरेंद्र धुर्वे, रंजना पटवा, यशवंत दुबे सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

प्राण वायु का स्थाई प्रबंध है एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वृक्ष जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी

इन्दौर में हुई 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना के महाभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री की स्मृति में संतरे का पौधा लगाकर किया महाभियान का शुभारंभ

पौधरोपण एवं जल बचाने में सहयोगी पृथ्वी संस्था और नक्सल उन्मूलन में सेवाएं दे चुके बीएसएफ के 2 जवानों को दिए जाएंगे 2-2 लाख रुपये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हुए शामिल

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर ले जाए, वह सदैव वंदनीय है। हमारे लिए प्रकृति ही परमेश्वर के स्वरूप है, क्योंकि यह हमें जीवन देती है, हमारा उदर-पोषण करती है। इसलिए हम सबको प्रकृतिपूजक बनकर इसकी वंदना करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी। वृक्ष ऋषि मुनियों के समान एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं। यह हमारी नकारात्मक ऊर्जा को स्वयं ग्रहण कर हमें सकारात्मक ऊर्जा (प्राण वायु) देने वाले उदार साधक होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजर भूमि को हरियाली की चादर ओढ़ाना प्रकृति माता को हरी चुनरी ओढ़ाने जैसा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाया जा रहा है 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान कोई शासकीय कार्यक्रम नहीं, ये जीवन के लिए सांसों का स्थायी प्रबंध करने का अभियान है। जल, जंगल, जमीन और जानवर जिनसे हमारा पारिस्थितिकीय-तंत्र तैयार होता है, यह अभियान इनकी सुरक्षा का मिशन है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर जिले के ग्राम बुढ़ानिया स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पूजनीय माता स्व. श्रीमती लीला बाई यादव की स्मृति में संतरे का फलदार पौधा लगाकर इन्दौर में 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना (निर्माण) कार्य के महाभियान का दीप प्रज्ज्‍वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पंच महाभूतों का मान्यता मिली है। इसमें सबसे प्रमुख है जल। जल से ही हमारा जीवन है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा जल, जंगल एवं पर्यावरण बचाने के पुनीत महाभियान में पूरे समाज की सहभागिता बेहद सराहनीय है। हम सबको मिलकर इस दिशा में आगे आना ही चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधरोपण एवं जल संचयन में सरकार और समाज की सहयोगी सामाजिक संस्था पृथ्वी को प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपये और प्रदेश में चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले बीएसएफ के दो जवानों को मंच से सम्मानित कर 2-2 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

इंदौर ने दिखाई जल संरक्षण में बेहतर करने की दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर अतीत के उस गौरवशाली पृष्ठ के रूप में जानी जाती है, जिसने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित किया। देवी अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में अपने मूल उत्तरदायित्व के साथ-साथ प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर कुंए और बावड़ियां बनाई। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में नदी, तालाब, कुंए, बावड़ियों की सफ़ाई और इनके पुनर्निर्माण का अभियान चलाया है। इंदौर में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण का काम हुआ। इंदौर ने देश को जल संरक्षण की दिशा दिखाई है। इससे देश में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में अलनीनो जैसी जलवायु से जुड़ी चुनौती हमारे सामने हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। 'एक पेड़ - मां के नाम' अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्दौर जब भी कुछ करता है, रिकार्ड ही बनाता है। जल हो या जंगल, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इन्दौर में बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में 8 से 10 फिट के पौधे लगाए जा रहे हैं, जो जल्दी ही बड़े होकर फल देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह इस अभियान तीसरा साल है और हर साल इसमें समाज की सहभागिता बढ़ती ही जा रही है। अगले तीन दिनों में यहां 1 लाख से अधिक वन प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अमृत हरित महोत्सव-2026 में इन्दौर जिले में 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प लेने के लिए जिलेवासियों को बधाई दी।

वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इन्दौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा तय कर रहा है। 'एक पेड़ - मां के नाम' के तहत 21 लाख पौधे लगाने के संकल्प का महाभियान नि:संदेह बेहद सराहनीय है।

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि धरती माता ने हमें जल, जंगल, जैव संपदा और खनिजों का अमूल्य आर्शीवाद दिया है। हमारा मध्यप्रदेश प्रकृति पुत्र है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए पूरा इंदौर जुट गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर यह अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है।

इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हम राज्य सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान को और गति दे रहे हैं। हम 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयां बनाने के लक्ष्य की दिशा में अब तक 8 हजार 500 जल इकाइयां बना चुके हैं। इंदौर में जल संवर्धन को हमने जन क्रांति का रूप दे दिया है।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय जामवाल, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री गोलू शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीना सतीश मालवीय, श्री श्रवण चावड़ा, श्री विशाल पटेल, श्री सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय सहित बीएसएफ के आईजी श्री सिंधु, पौधारोपण और जलसंरक्षण को जन आंदोलन बनाने वाली सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वंयसेवी संस्थाओं के स्वंयसेवक तथा बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान उपस्थित थे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

प्राण वायु का स्थाई प्रबंध है एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृक्ष जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी इन्दौर में हुई 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना के महाभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री की स्मृति में संतरे का पौधा लगाकर किया महाभियान का शुभारंभ पौधरोपण एवं जल बचाने में सहयोगी पृथ्वी संस्था और नक्सल उन्मूलन में सेवाएं दे चुके बीएसएफ के 2 जवानों को दिए जाएंगे 2-2 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर ले जाए, वह सदैव वंदनीय है। हमारे लिए प्रकृति ही परमेश्वर के स्वरूप है, क्योंकि यह हमें जीवन देती है, हमारा उदर-पोषण करती है। इसलिए हम सबको प्रकृतिपूजक बनकर इसकी वंदना करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी। वृक्ष ऋषि मुनियों के समान एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं। यह हमारी नकारात्मक ऊर्जा को स्वयं ग्रहण कर हमें सकारात्मक ऊर्जा (प्राण वायु) देने वाले उदार साधक होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजर भूमि को हरियाली की चादर ओढ़ाना प्रकृति माता को हरी चुनरी ओढ़ाने जैसा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाया जा रहा है 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान कोई शासकीय कार्यक्रम नहीं, ये जीवन के लिए सांसों का स्थायी प्रबंध करने का अभियान है। जल, जंगल, जमीन और जानवर जिनसे हमारा पारिस्थितिकीय-तंत्र तैयार होता है, यह अभियान इनकी सुरक्षा का मिशन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर जिले के ग्राम बुढ़ानिया स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पूजनीय माता स्व. श्रीमती लीला बाई यादव की स्मृति में संतरे का फलदार पौधा लगाकर इन्दौर में 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना (निर्माण) कार्य के महाभियान का दीप प्रज्ज्‍वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पंच महाभूतों का मान्यता मिली है। इसमें सबसे प्रमुख है जल। जल से ही हमारा जीवन है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा जल, जंगल एवं पर्यावरण बचाने के पुनीत महाभियान में पूरे समाज की सहभागिता बेहद सराहनीय है। हम सबको मिलकर इस दिशा में आगे आना ही चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधरोपण एवं जल संचयन में सरकार और समाज की सहयोगी सामाजिक संस्था पृथ्वी को प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपये और प्रदेश में चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले बीएसएफ के दो जवानों को मंच से सम्मानित कर 2-2 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इंदौर ने दिखाई जल संरक्षण में बेहतर करने की दिशा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर अतीत के उस गौरवशाली पृष्ठ के रूप में जानी जाती है, जिसने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित किया। देवी अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में अपने मूल उत्तरदायित्व के साथ-साथ प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर कुंए और बावड़ियां बनाई। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में नदी, तालाब, कुंए, बावड़ियों की सफ़ाई और इनके पुनर्निर्माण का अभियान चलाया है। इंदौर में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण का काम हुआ। इंदौर ने देश को जल संरक्षण की दिशा दिखाई है। इससे देश में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में अलनीनो जैसी जलवायु से जुड़ी चुनौती हमारे सामने हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। 'एक पेड़ - मां के नाम' अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्दौर जब भी कुछ करता है, रिकार्ड ही बनाता है। जल हो या जंगल, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इन्दौर में बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में 8 से 10 फिट के पौधे लगाए जा रहे हैं, जो जल्दी ही बड़े होकर फल देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह इस अभियान तीसरा साल है और हर साल इसमें समाज की सहभागिता बढ़ती ही जा रही है। अगले तीन दिनों में यहां 1 लाख से अधिक वन प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अमृत हरित महोत्सव-2026 में इन्दौर जिले में 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प लेने के लिए जिलेवासियों को बधाई दी। वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इन्दौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा तय कर रहा है। 'एक पेड़ - मां के नाम' के तहत 21 लाख पौधे लगाने के संकल्प का महाभियान नि:संदेह बेहद सराहनीय है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि धरती माता ने हमें जल, जंगल, जैव संपदा और खनिजों का अमूल्य आर्शीवाद दिया है। हमारा मध्यप्रदेश प्रकृति पुत्र है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए पूरा इंदौर जुट गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर यह अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है। इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हम राज्य सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान को और गति दे रहे हैं। हम 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयां बनाने के लक्ष्य की दिशा में अब तक 8 हजार 500 जल इकाइयां बना चुके हैं। इंदौर में जल संवर्धन को हमने जन क्रांति का रूप दे दिया है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय जामवाल, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री गोलू शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीना सतीश मालवीय, श्री श्रवण चावड़ा, श्री विशाल पटेल, श्री सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय सहित बीएसएफ के आईजी श्री सिंधु, पौधारोपण और जलसंरक्षण को जन आंदोलन बनाने वाली सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वंयसेवी संस्थाओं के स्वंयसेवक तथा बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान उपस्थित थे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्राम टोली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालत एवं 138 एन.आई. एक्ट प्रकरणों की दी गई जानकारी

  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रीति शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत टोली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता योजना एवं प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विधिक जागरूकता शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों तक कानूनी जानकारी पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति कानून की जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से जरूरतमंद नागरिक निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) की धारा 138 से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी समझौते के आधार पर निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस एवं वैवाहिक विवादों सहित अन्य मामलों का सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्राम टोली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालत एवं 138 एन.आई. एक्ट प्रकरणों की दी गई जानकारी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रीति शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत टोली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता योजना एवं प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विधिक जागरूकता शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों तक कानूनी जानकारी पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति कानून की जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से जरूरतमंद नागरिक निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) की धारा 138 से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी समझौते के आधार पर निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस एवं वैवाहिक विवादों सहित अन्य मामलों का सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

माखननगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता कराई गई#rani durgavati #500jayanti #rangoli #makhanagar - Hoshangabad Nagar News