तिल्दा: असौंदा में वन विभाग की कार्रवाई में 500 ट्रैक्टर लकड़ी और दो अवैध कोयला भट्ठे किए गए सील
Tilda, Raipur | Jun 20, 2026 वन विभाग और उड़न दस्ता की संयुक्त टीम ने असौंदा में लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है 500 ट्रैक्टर से अधिक अवैध लकड़ी बरामद किया गया और दो अवैध कोयला भट्ठे को सील किया गया है साथ ही शिकायतकर्ता को वन विभाग के अधिकारियों के सामने ही जान से मारने की धमकी भी इन अवैध कारोबारी द्वारा दी गई इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है