ठेठईटांगर: बाघचट्टा पंचायत के गांवों में जिप सदस्य अजय एक्का, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
रविवार दोपहर 1 बजे ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत अंतर्गत कई गांवों का दौरा कर जिप सदस्य अजय एक्का ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली व कृषि से जुड़ी समस्याएं रखीं। बाघचट्टा पंचायत भवन से सलयाटोली-खरवागढ़ा सड़क निर्माण की मांग प्रमुख रही। अजय एक्का ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।