कसिया: कसया में पिता-पुत्र के पैसे को लेकर विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार
कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर बुद्ध नगरी निवासी राधेश्याम चौरसिया पुत्र स्व. राजदेव चौरसिया उम्र 55 वर्ष की उन्हीं के एकलौते बेटे नवीन चौरसिया उम्र 22 वर्ष से पैसे को लेकर आपस मे कहासुनी हो रही थी। पिता द्वारा बेटे को समझाने के दौरान आवेश में आकर बेटे नवीन ने बांस की लाठी से पिता राधेश्याम चौरसिया के सर पर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।