कसिया: पटहेरवा पुलिस ने चार पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
पटहेरवा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में वांछित चार पशु तस्करों अशरफ बंजारा पुत्र शरापी बंजारा व कल्लू बंजारा पुत्र बादशाह बंजारा निवासी रावतपुर कांट जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, सिकन्दर सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी अन्ध्या थाना कसया व मुन्ना खान पुत्र मुस्तुफा खान निवासी सलेमगढ़ पठानीटोला थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है