कसिया: माधोपुर फोरलेन पर भारत पम्प के पास जीएसटी अधिकारियों ने पकड़ा स्क्रैप लदा 6 ट्रक, कार्रवाई शुरू की
डीएम कुशीनगर के निर्देश पर कुशीनगर, देवरिया व गोरखपुर की जीएसटी अधिकारियों की टीम में बिहार सीमा के निकट फोरलेन पर माधोपुर में स्थित भारत पेट्रौल पम्प के पास स्क्रैप लदे 06 ट्रक को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन को इस बात जानकारी मिली थी कि फोरलेन के रास्ते बिहार व उत्तर प्रदेश से जीएसटी की चोरी कर प्रतिदन पंजाब भेजा जा रहा है।