कसिया: चन्द्रौटा में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष के एक दर्जन लोगों ने किया हमला, 5 लोग गंभीर घायल, वीडियो हुआ वायरल
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव चन्द्रौटा में आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर परिजनों की बुरी तरह पिटाई कर लहूलुहान कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। पीड़ित पक्ष ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।