सत्तर कटैया: भरना फीडर में बिजली सेवा की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता हो रहे परेशान, विभागीय अधिकारियों से समुचित बिजली आपूर्ति की मांग
सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र के भरना फीडर में विगत कुछ दिनों से बिजली की हालत बदतर बनी हुई है। एक ओर जहां बार-बार ट्रीप मारने से उपभोक्ता परेशान हैं वहीं शाम के समय में घंटों बिजली सेवा ठप होने से लोग अंधेरे में रहने को विवश रहते हैं। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में समुचित बिजली आपूर्ति की मांग की है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।