सत्तर कटैया: तुलसियाही गांव में छापेमारी कर बिहरा थाना पुलिस ने लड़की भगाने मामले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
तुलसियाही गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये लड़की भगाने के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शीतल शर्मा से पुलिस ने आवश्यक पुछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया। लगभग डेढ़ माह होने के बाद भी इस मामले में जहां लड़की बरामद नहीं हुई है वहीं मुख्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।