कोरबा: खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई में 18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन किए गए जब्त
Korba, Korba | Jun 2, 2026 कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के 18 विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर अवैध खनन गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की।