गुना नगर: शहर में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, अंबेडकर भवन से निकला विशाल चल समारोह
गुना में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अंबेडकर भवन पर विशाल आयोजन किया। जहां से विशाल चल समारोह शहर के मार्गों से निकल गया। बड़ी संख्या में जन सैलाब चल समारोह में शामिल हुआ। अंबेडकर भवन पर चल समारोह के बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।