गाज़ीपुर के भदौरा गाँव का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। नई दिल्ली और बठिंडा से आई इस बड़ी खबर के मुताबिक, नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 48वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह कुशवाहा को चवाकुल नृसिंह मूर्ति स्मृति नागरी सम्मान से सम्मानित किया गया है।