सदर: नारिया वार्ड में नई सुबह एक उम्मीद ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच
वाराणसी। नरिया वार्ड स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में "नई सुबह एक उम्मीद" संस्था ने शाह हॉस्पिटल, रामकटोरा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।