मंझनपुर: आप्रेशन निपुण जांचने गौसपुर टिकरी समेत आधा दर्जन स्कूल पहुंचे डीएम, सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सरकारी स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों में टीचरों ने बच्चो का वेलकम तिलक लगाकर किया। स्कूल की व्यवस्था का जायजा खुद कलेक्टर ने आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण कर किया। डीएम मधुसूदन हुलगी ने आप्रेशन निपुण के मद्देनजर अध्यापकों से अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा व एमडीएम की गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं।