दतिया नगर: पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन बुकिंग कर मिर्ची हवन करने वालों के विरुद्ध पीतांबरा पीठ प्रबंधन कराएगा एफआईआर दर्ज
पीतांबरा पीठ प्रबंधन द्वारा रविवार की शाम 5:00 बजे पीतांबरा पीठ पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस प्रेस वार्ता में व्यवस्थापक एवं पुजारी ने दतिया में कुछ दिन पूर्व एक निजी स्थान पर श्री माई के नाम पर मिर्ची हवन कराने को लेकर आपत्ति जाहिर की है. मिर्ची हवन से पीतांबरा पीठ का कोई लेना-देना नहीं है और ऐसा करने वालों पर प्रबंधन प्रशासन से मिलकर एफ आई आर कराएगा.