सिधौली: संदना इलाके में संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के संदना थाना क्षेत्र के ग्राम ढींगरा के पास सन्दिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया मृतक की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है परिवार में मातम का माहौल है।