ठाकुरगंगटी: बनी दास भुस्का गांव में जलजमाव से आवागमन बाधित ग्रामीण परेशान
प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायत तुला राम भुस्का के बेनी दाश भुस्का गांव में टावर के समीप जलजमाव से आवागमन बाधित होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारी इस समस्या पर ना तो बड़े जनप्रतिनिधि कोई ध्यान दे रहे हैं ना ही पंचायत का मुखिया या समिति इस पर कोई संज्ञान ले रहा है और हम ग्रामीण इस जल जमाव से पूरी तरह प्रभावित है