संदेश: फ्लाइट का टिकट कैंसिल करने पर पत्नी ने सुसाइड किया:पति लखनऊ के बैंक में डिप्टी मैनेजर, हनीमून के लिए कश्मीर जाने वाले थे
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पिंजरोई गांव निवासी एवं लखनऊ के एक निजी बैंक में कार्यरत डिप्टी मैनेजर कमलाकांत की पत्नी सोनाली (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र स्थित शिवाजीपुरम इलाके की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार कमलाकांत और सोनाली की