📌 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को वांछित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु समीक्षा बैठक
🎥 सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा मांगी गई सूचनाओं एवं प्रतिवेदन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान आयोग को उपलब्ध कराए जाने वाले प्रतिवेदन की अद्यतन स्थिति, संबंधित राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन तथा निर्धारित समय-सीमा में सत्यापित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔎 जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौलिक राजस्व दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण-पत्रों का गहन एवं तथ्यात्मक सत्यापन सुनिश्चित करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रेषित किया जाए।
📑 इस दौरान आयोग द्वारा मांगी गई सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संकलित एवं सत्यापित करने तथा प्रतिवेदन में आवश्यक तथ्यों एवं अभिलेखीय प्रमाणों को शामिल करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।
#SamratChoudhary #CMSamrat #AurangabadBihar #DistrictAdministration #GoodGovernance #PublicAdministration
SC&ST Welfare Dept. of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Sep 23, 2026