भिंड नगर: नारायणी होटल के सामने बोलेरो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर सडक पर गिरा,पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से हुई मौत
भिंड के नारायणी होटल के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव यादव के रूप में हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।गौरव यादव बाइक से बाजार की तरफ जा रहा था।तभी एक बोलेरो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और डंपर की चपेट मे आ गया जिससे उसकी मत हो गई