हायाघाट: विधायक रामचंद्र प्रसाद के द्वारा मारपीट मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज नही होने पर पीड़ित पंहुचा थाना किया घेराव
सड़क की मांग को लेकर घर पर पहुंचे फरियादी से हायाघाट से विधायक रामचंद्र प्रसाद और विधायक पुत्र के द्वारा मारपीट मामला अब तूल पकड़ने लगा है। हायाघाट विधायक के खिलाफ 22 तारीख को आवेदन देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर नाराज पीड़ित भोला यादव आज एपीएम थाना का घेराव करने सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के साथ पहचे थे।